‘मेरी दुल्हन…’, सुहागरात पर सो गया दूल्हा, दुल्हन ने कर दिया कांड, आधी रात को फूट-फूट कर रोया

Summary :

Dulha-Dulhan News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हैरत में डाल दिया है। मामला बनियाठेर थाना क्षेत्र के अशोकनगर का है, जहां सुहागरात की रात एक नई-नवेली दुल्हन ने बड़ा कांड कर दिया। सुहागरात को जब दूल्हा सो गया। जब आधी रात को उसकी नींद खुली तो वह नजारा देखकर फूट-फूटकर रोने लगा। Dulha-Dulhan News: दुल्हन कर गई कांड दूल्हा जब नींद से जागा तो देखा  कि दुल्हन घर से फरार हो गई। सबसे हैरानी की बात यह रही कि दूल्हा अरविंद को इसकी भनक भी नहीं लगी और…

Dulha-Dulhan News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हैरत में डाल दिया है। मामला बनियाठेर थाना क्षेत्र के अशोकनगर का है, जहां सुहागरात की रात एक नई-नवेली दुल्हन ने बड़ा कांड कर दिया। सुहागरात को जब दूल्हा सो गया। जब आधी रात को उसकी नींद खुली तो वह नजारा देखकर फूट-फूटकर रोने लगा।

Dulha-Dulhan News: दुल्हन कर गई कांड

दूल्हा जब नींद से जागा तो देखा  कि दुल्हन घर से फरार हो गई। सबसे हैरानी की बात यह रही कि दूल्हा अरविंद को इसकी भनक भी नहीं लगी और जब आधी रात को उसकी नींद खुली, तो उसने रोते हुए घरवालों से कहा, “मेरी दुल्हन नहीं है।” यह सुनकर घर के सभी लोग सन्न रह गए। दुल्हन राधिका, जो नैनीताल की रहने वाली बताई जा रही है, शादी के महज 24 घंटे बाद ही अपने साथ सोने-चांदी के गहने और करीब 24 हजार रुपये नकद लेकर भाग निकली।

Dulha-Dulhan News
Dulha-Dulhan News

गहने-नकदी लेकर फरार हो गई दुल्हन

शादी अरविंद के बड़े भाई सुनील कुमार ने बड़े धूमधाम से करवाई थी। यह रिश्ता हल्द्वानी निवासी मनोज और नैनीताल के लक्की नामक युवक ने तय कराया था। उन्होंने दुल्हन की मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर शादी जल्दी करने का दबाव बनाया और दूल्हे के परिवार से 1 लाख 20 हजार रुपये भी ले लिए।

शादी में राधिका की भाभी पूजा भी साथ आई थी। विदाई के बाद राधिका को अशोकनगर स्थित अरविंद के घर लाया गया, लेकिन शादी के अगले ही दिन आधी रात को वह गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। जब दूल्हा उठा और अपनी दुल्हन को न पाकर रोते-रोते घरवालों को बताया, तो पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई।

Dulha-Dulhan News
Dulha-Dulhan News

छह लोगों के खिलाफ FIR

परिवार ने जब राधिका और उसके जानकारों से संपर्क करने की कोशिश की, तो कोई जवाब नहीं मिला। अंततः पीड़ित परिवार ने बनियाठेर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी रमनपाल सिंह ने बताया कि राधिका, मनोज, लक्की, पूजा और अक्षय सहित कुल छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- ढाई साल का प्यार, 10 दिन की लव मैरिज आखिर सिपाही पति ने क्यों ली अपनी पत्नी की जान

Neha Singh