ढाई साल का प्यार, 10 दिन की लव मैरिज आखिर सिपाही पति ने क्यों ली अपनी पत्नी की जान

Summary :

Basti Crime: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है। बस्ती DCRB में तैनात एक सिपाही ने अपनी पत्नी की चाक़ू मारकर हत्या कर दी। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव भुअर निरंजनपुर का सोमवार की आधी रात है। यह घटना लव मैरिज के महज 10 दिन बाद हुई है. जिससे आसपास के लोगों के बीच सनसनी फ़ैल गई है। आरोपी सिपाही को अरेस्ट कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। Police Statement: पुलिस का बयान Basti Crime: पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को लेकर बताया कि आरोपी सिपाही…

Basti Crime: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है। बस्ती DCRB में तैनात एक सिपाही ने अपनी पत्नी की चाक़ू मारकर हत्या कर दी। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव भुअर निरंजनपुर का सोमवार की आधी रात है। यह घटना लव मैरिज के महज 10 दिन बाद हुई है. जिससे आसपास के लोगों के बीच सनसनी फ़ैल गई है। आरोपी सिपाही को अरेस्ट कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

Police Statement: पुलिस का बयान

Police Statement
Police Statement

Basti Crime: पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को लेकर बताया कि आरोपी सिपाही रामा निषाद DCRB में तैनात है। दस दिन पहले ही दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृश्या से शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच आपसी विवाद शुरू हो रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि सोमवार की रात, दोनों के बीच एक बार तीखी बहस हुई।

पत्नी की चीख-पुकार से मचा कोहराम

Basti Crime: आसपास के लोगों ने बताया कि सोमवार की रात पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हो गई, जो इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर गामा निषाद ने रसोई से चाकू उठाकर अपनी पत्नी पर कई वार कर दिए। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

Basti Crime: क्या था हत्या का कारण?

Basti Crime
Basti Crime

Basti Crime: एसपी के अनुसार यह मामला बेहद गंभीर है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। झगड़े की असली वजह जानने के लिए गहराई से जांच की जा रही है। मौके पर एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी, एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :Varanasi Murder: विधवा मां कर रही थी बॉयफ्रेंड संग रोमांस, 10 साल के बेटे ने देखा तो प्रेमी ने कर दिया बड़ा कांड

आज के समय में रिश्ते केवल नाम के ही रह गये हैं। लोग मां-बेटे, पति-पत्नी किसी रिश्ते का कोई मोल नहीं समझ रहे हैं। कभी कोई पत्नी प्रेमी के लिए पति की हत्या कर रही हैं तो कहीं कोई पति पत्नी की हत्या कर रहा है। उत्तर प्रेदश के वारणसी से भी ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामली सामने आया है। यहां दो बच्चों की विधवा मां के अवैध संबंध ने 10 साल के मासूम की जान ले ली। मां के प्रेमी ने बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी फैजान को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

मामला रामनगर थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा इलाके का है। यहां रहने वाले 10 वर्षीय सूरज शर्मा की गुमशुदगी की रिपोर्ट मंगलवार शाम रामनगर थाने में दर्ज कराई गई थी। उसकी मां सोना शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि बच्चा सोमवार से लापता था। डीसीपी काशी ज़ोन गौरव बंशवाल ने बताया

। आगे पढ़ें

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।