Delhi Metro 15 Aug Timing: जानें कितने बजे चलेगी मेट्रो? अभी देखें DMRC का नया शेड्यूल

Summary :

Delhi Metro 15 Aug Timing: 15 अगस्त के दिन दिल्ली की जनता लाल किला, इंडिया गेट और कई जगह घूमने का प्लान करते है। अगर आप भी मेट्रो से घूमने का प्लान कर रहे है तो यह खबर आपके के लिए जरूरी है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने घोषणा करते हुए बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर समारोह में भाग लेने वाले मेहमानों, आमंत्रित लोगों और जनता के सफर को आसान बनाने के लिए सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू होंगी। Delhi Metro 15 Aug Timing DMRC ने…

Delhi Metro 15 Aug Timing: 15 अगस्त के दिन दिल्ली की जनता लाल किला, इंडिया गेट और कई जगह घूमने का प्लान करते है। अगर आप भी मेट्रो से घूमने का प्लान कर रहे है तो यह खबर आपके के लिए जरूरी है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने घोषणा करते हुए बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर समारोह में भाग लेने वाले मेहमानों, आमंत्रित लोगों और जनता के सफर को आसान बनाने के लिए सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू होंगी।

Delhi Metro 15 Aug Timing

DMRC ने जनता के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए 4 बजे से ही मेट्रो शुरू करने का फैसला लिया साथ ही सुबह 6 बजे तक ट्रेनें 30 मिनट के गैप पर चलेंगी, जिसके बाद बाकी दिन नियमित रूप से मेट्रो का संचालन किया जाएगा।

QR Ticket दिए जाएंगे

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी निमंत्रण कार्ड रखने वाले लोगों को समारोह स्थल तक आने-जाने के लिए विशेष QR टिकट दिए जाएंगे। साथ ही इस यात्रा में होना वाला खर्च रक्षा मंत्रालय द्वारा DMRC को दिया जाएगा। बता दें कि लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन कार्यक्रम स्थल के सबसे नज़दीक हैं।

Delhi Metro 15 Aug Timing
Delhi Metro 15 Aug Timing

दिल्ली में रूट डायवर्ट

दिल्ली पुलिस ने आज फुल ड्रेस रिहर्सल की साथ ही आज यातायात निर्देश जारी करते हुए बताया कि लाल किले के आसपास सुबह 4 बजे से 10 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। आज लोथियन रोड, चांदनी चौक रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग सहित कई प्रमुख सड़‌कों को सामान्य यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। साथ ही ISBT कश्मीरी गेट, सलीमगढ़ बाईपास, विकास मार्ग और आसपास के क्षेत्रों से रूट को डायवर्ट किया गया।

ALSO READ: दिल्ली-NCR में फिलहाल पुरानी गाड़ियों पर नहीं लगेगी रोक, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।