Dog Bite Owner: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आवारा कुत्तों को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम के आदेश के अनुसार राजधानी दिल्ली के सभी आवारा कुत्तो को पकड़ा जाएगा और उन्हें डिटेन्शन सेंटर में रखा जाएगा। इसी बीच बिहार (Bihar) के गोपालगंज में एक व्यक्ति पर उसके ही पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। मालिक के डांटने पर पालतू कुत्ते ने मालिक पर हमला कर दिया और उसका एक कान काट लिया। खून से लथपथ मालिक कटे हुए कान को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के अरार मोहल्ले की है। डॉक्टरों की टीम पीड़ित का इलाज कर रही है और कटे हुए कान को जोड़ने की कोशिश कर रही है।
डांटने पर कुत्ते ने काट लिया कान
परिवार वालों का कहना है कि संदीप कुमार को कुत्तों से बहुत प्यार था और बचपन से ही उन्हें पालने का शौक था। वह कुत्ते को ले आया और बड़े प्यार और दुलार से पालने लगा। सोमवार की देर शाम कुत्ता छत पर चढ़ गया और कूदने लगा। मालिक संदीप कुमार ने कुत्ते को डांटा तो वह गुस्से में आ गया और उछलकर उस पर हमला कर दिया।

युवक सदर अस्पताल में भर्ती
इलाज के लिए सदर अस्पताल आए संदीप कुमार ने बताया कि कुत्ते ने पहले उसका हाथ काटने की कोशिश की, लेकिन जब उसने हाथ हटाया तो उसने उसका कान पकड़ लिया और काट लिया। खून गिरता देख परिवार वालों ने आनन-फानन में संदीप को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. दानिश अहमद ने बताया कि अब हालत सामान्य है।

कटे हुए कान को जोड़ने का प्रयास
कान की कुछ नसें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कटे हुए कान को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कुत्ते के काटने के बाद दिए जाने वाले सभी तरह के उपचार किए जा रहे हैं। उधर, इस घटना के बाद घर के लोग कुत्ते से डरे हुए हैं। उन्हें चिंता है कि कुत्ता फिर से घर के किसी अन्य सदस्य पर हमला कर सकता है। परिवार वालों का कहना है कि जिस कुत्ते ने कान काटा, वह कुछ समय पहले ही खरीदा गया था। अब परिवार के लोग डरे हुए हैं।
ये भी पढ़ें- 19 ठिकानों पर मिले एक लाश के 19 टुकड़े, सास की इस हरकत से परेशान होकर डॉक्टर दामाद बना हैवान


Download Android App
Download iOS App




