चंद्रबाबू नायडू ने केजरीवाल और राहुल गांधी से मुलाकात की

Summary :

केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ सभी पार्टियों को एकजुट करने के ताजा प्रयासों के तहत आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा)

केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ सभी पार्टियों को एकजुट करने के ताजा प्रयासों के तहत आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने आज यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि श्री नायडू ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला से भी मुलाकात की है।

गरीब सवर्णों को आरक्षण, समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में मजबूत कदम : शाह

श्री नायडू की हाल ही के दिनों में यह कांग्रेस अध्यक्ष से दूसरी मुलाकात है और इसका मकसद आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराना है। वह इससे पहले भी श्री केजरीवाल से मिले थे।

इससे पहले दिन में श्री नायडू ने सामान्य वर्ग के कमजोर वर्गों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण का स्वागत करते हुए केन्द, सरकार की इस बात को लेकर आलोचना की कि इस घोषणा का समय सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि केन्द, सरकार ने लोकसभा आम चुनावों में चुनावी फायदा लेने के मकसद से यह चाल चली है ताकि लोगों का ध्यान राफेल सौदे में हुए अनियमितताओं के आरोपों से हटाया जा सके।

Desk Team