तेलुगु देशम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आंध, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू राज्य की राजधानी को अमरावती से विशाखापत्तनम स्थानांतरित करने के खिलाफ पिछले 14 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों की परेशानी को देखते हुए नववर्ष का उत्सव नहीं मनाएंगे।
श्री नायडू ने मंगलवार को ट््वीट किया,‘‘मैं अमरावती आंदोलन को देखते हुए नववर्ष नहीं मनाऊंगा। हम ‘अमरावती को बचाने के लिए’ हजारों किसानों के आंदोलन में शामिल होंगे।’’
उन्होंने कहा,‘‘यह आंध, प्रदेश के लिए बहुत खराब समय है। वाई एस जगह मोहन रेड्डी की सरकार मौजूदा समस्याओं को सुलझाने के बजाय लोगों के लिए नई समस्याओं का निर्माण कर रही है। तेलुगु देशम पार्टी ने अमरावती आंदोलन को देखते हुए नववर्ष नहीं मनाने का निणर्य लिया है।’’
श्री नायडू ने कहा,‘‘मैं सभी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और लोगों से नववर्ष के उत्सव के लिए रखे पैसों को आंदोलन कर रहे हजारों किसानों का प्रतिनिधित्व कर रहे ‘अमरावती परिरक्षण समिति’ को दान में देने की अपील करता हूं।’


Download Android App
Download iOS App



