हैदराबाद डेकन रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह चेन्नई-हैदराबाद Charminar Express के तीन डब्बे पटरी से उतर गए जिससे 6 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह स्टेशन चेन्नई-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस ट्रेन का अंतिम स्टेशन था। दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के अधिकारियों ने बताया कि जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो वह धीमी गति से चल रही थी और यह अंतिम बिंदु से आगे निकल गई जिससे इसके तीन डब्बे S2, S3 और S6 पटरी से उतर गए।
- हैदराबाद स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतर गए
- इस कारण से 6 यात्रियों को मामूली चोटें आईं
- यह स्टेशन चेन्नई-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस ट्रेन का अंतिम स्टेशन था
- ट्रैन के तीन डब्बे S2, S3 और S6 पटरी से उतर गए
छह यात्री हुए घायल
उन्होंने बताया कि डब्बों के पटरी से उतर जाने के बाद लगे झटकों से छह यात्री घायल हो गए। SCR के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों का पास के अस्पताल में इलाज हो रहा है।
घटना सुबह करीब सवा नौ बजे
CPRO राकेश ने बताया कि, घटना सुबह करीब सवा नौ बजे की है। यह रेलवे स्टेशन एक टर्मिनल स्टेशन है जहां ट्रेनें विराम लेती हैं और आगे नहीं जाती, ट्रेन को स्टेशन खत्म होने से पहले ही रुकना था, लेकिन ट्रेन आगे निकल गई, घटना में ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए, इस घटना में ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े करीब 5 लोगों को मामूली चोटें आईं।, इनका इलाज रेलवे अस्पताल में उनका इलाज रेलवे अस्पताल में किया जा रहा है।
ट्रेन मंगलवार शाम चेन्नई से हैदराबाद पहुंची थी। उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App






