चेन्नई: करुणानिधि की तबीयत बिगड़ी, अगले 24 घंटे अहम

Summary :

NULL

चेन्नई : द्रविड़ मुनेत्र कडगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम. करुणानिधि के स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई है और अगले 24 घंटों में उनपर हो रहे इलाज के असर के बाद उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जा सकेगी। कावेरी अस्पताल ने सोमवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के बयान के अनुसार, करुणानिधि की स्थिति में लगातार गिरावट हो रही है। उम्र संबंधी बीमारी की वजह से उनके महत्वपूर्ण अंगों के काम करने लायक बनाए रखना लगतार चुनौती बनी हुई है।

बयान के अनुसार, उनपर लगातार निगरानी रखी जा रही है और एक्टिव मेडिकल सपोर्ट के जरिए उनका इलाज किया जा रहा है। अगले 24 घंटों में वे इलाज पर किस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं, इसके बाद उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जा सकेगी। पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे 93 वर्षीय करुणानिधि को बढ़े रक्तचाप के चलते 28 जुलाई को कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Desk Team