एक अन्य लीक में सैमसंग न्यूजीलैंड ने सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के आधिकारिक वीडियो में यूट्यूब पर खुलासा किया है कि आगामी फ्लैगशिप में विशाल स्टोरेज होगा। फोर्ब्स की रपट में रविवार को कहा गया है कि करीब 30 सेंकेड के वीडियो के मध्य में सैससंग ने शेखी बघारते हुए कहा कि गैलेक्सी नोट 9 में ‘1टीबी का इंटरनल स्टोरेज’ एक्सपेंडिबल मेमोरी के साथ है और वीडियो में इसमें 512 जीबी का माइक्रो एसडी कार्ड डालते हुए दिखाया गया है।
रपट में आगे कहा गया है, ‘यह न सिर्फ विशाल स्टोरेज है, बल्कि अपनी श्रेणी में सबसे ज्यादा है (गौरतलब है कि आईफोन का शीर्ष मॉडल 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है)। साथ ही यह कंपनी की नीति में बड़ा बदलाव भी है, जो अपने स्मार्टफोन्स में कम स्पेस देने तथा अधिक स्टोरेज के लिए मेमोरी कार्ड पर निर्भर रहने के लिए जानी जाती है।’ पिछले महीने की लीक के मुताबिक, आगामी डिवाइस में 3.5 मिमी का हेडफोन जैक बरकरार रहेगा। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन दिग्गज ने अपनी आगामी डिवाइस के टीजर वीडियो में बैटरी, स्टोरेज क्षमता और स्पीड में सुधार को दर्शाया है।


Download Android App
Download iOS App


