छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट: छात्राओं ने फिर मारी बाजी, देखें टॉपर की पूरी लिस्ट

Summary :

रायपुर, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने बुधवार को आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजीलॉकर पोर्टल पर कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 2026 के परिणाम जारी दिए। इस वर्ष छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा का कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 77.15 और 12वीं बोर्ड परीक्षा का कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 83.04 रहा। 10वीं में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81 और लड़कों का 72 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, 12वीं में छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 86.4 और लड़कों का 78.8 फीसदी दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 3 छात्र-छात्राओं ने 99 प्रतिशत अंक लाकर पूरे…

रायपुर, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने बुधवार को आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजीलॉकर पोर्टल पर कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 2026 के परिणाम जारी दिए।

इस वर्ष छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा का कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 77.15 और 12वीं बोर्ड परीक्षा का कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 83.04 रहा। 10वीं में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81 और लड़कों का 72 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, 12वीं में छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 86.4 और लड़कों का 78.8 फीसदी दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 3 छात्र-छात्राओं ने 99 प्रतिशत अंक लाकर पूरे राज्य में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। इनमें संध्या नायक, परीरानी प्रधान, और अशुल शर्मा के नाम शामिल हैं। वहीं, दूसरी रैंक पर 5 छात्राओं ने 98.83 प्रतिशत के साथ अपनी जगह बनाई है, जिनमें रिया केशवानी, रानू सिद्धमयी साहू, रेणुका प्रधान, दीपांशी बौद्ध, और नंदिता देवदन के नाम शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जिज्ञासु वर्मा ने 98.6 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर 98.2 प्रतिशत के साथ ओमनी, तीसरे रैंक पर 97.8 प्रतिशत के साथ कृष महंत, और चौथे स्थान पर 97.6 प्रतिशत के साथ 3 छात्र-छात्राओं ने टॉपर की लिस्ट में अपनी जगह बनाई। चौथे स्थान पर रिया साहूस, शहनाज परवीन और ताहिर खान शामिल हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड की परीक्षा में रायपुर के प्रयास स्कूल के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 10 में सबसे ज्यादा जगह बनाई है। उन छात्रों में रायपुर से प्रयास बालिका आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी की छात्रा दीपांशी बौद्ध ने 98.83 प्रतिशत के साथ दूसरी रैंक हासिल की; रायपुर से गवर्नमेंट स्कूल तारपोंगी की कल्पना यादव ने 98.67 प्रतिशत के साथ तीसवीं रैंक; रायपुर से बॉयज रेजिडेंशियल स्कूल के आदित्य बासु ने 98.50 प्रतिशत के साथ 5वीं रैंक; रायपुर से प्रयास रेजिडेंशियल स्कूल के विशाल यादव ने 98.33 प्रतिशत के साथ 5वीं रैंक; रायपुर से प्रयास रेजिडेंशियल स्कूल के कोमल कुमार पटेल ने 98 प्रतिशत के साथ 7वीं रैंक; रायपुर से प्रयास रेजिडेंशियल स्कूल के दिव्यांश साहू ने 97.67 प्रतिशत के साथ 9वीं रैंक; रायपुर से प्रयास बॉयज स्कूल के तोषण दास साहू ने 97.67 प्रतिशत के साथ 9वीं रैंक; रायपुर से प्रयास बॉयज स्कूल के हिमांशु कश्यप ने 97.67 प्रतिशत के साथ 9वीं रैंक; रायपुर से गवर्नमेंट प्रयास गर्ल्स स्कूल की भारती ओम प्रकाश ने 97.50 प्रतिशत के साथ 10वीं रैंक; और रायपुर से स्वामी आत्मानंद स्कूल नेवरा की छात्रा सौम्या साहू ने 97.50 प्रतिशत के साथ 10वीं रैंक हासिल की।

–आईएएनएस

डीके/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.