Chhattisgarh: दंतेवाड़ा पुलिस ने कहा कि बारसूर पुलिस थाना क्षेत्र में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस IED विस्फोट में Central Reserve Police Force (CRPF) के दो जवान घायल हो गए। घटना बारसूर पल्ली मार्ग पर हुई, जहां 195वीं बटालियन के जवान एक पुल के पास बैनर पोस्टर हटाने में लगे हुए थे। दंतेवाड़ा पुलिस ने कहा, घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया है जहाँ दोनों जवान खतरे से बाहर हैं।
- IED विस्फोट में CRPF के दो जवान हुए घायल
- घटना के दौरान जवान एक पुल के पास बैनर पोस्टर हटाने में लगे हुए थे
- घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है
- प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया है
- जहाँ दोनों जवान खतरे से बाहर हैं
बम को नष्ट करने के दौरान हुआ ब्लास्ट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को आज इलाके में नक्सली गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी, जानकारी मिलने के बाद CRPF की 195वीं बटालियन के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए भेजा गया था। दल के जवान जब अभियान में लगे हुए थे उस दौरान उन्हें इंद्रावती नदी के पुल के पास कुछ पैकेट में बम होने के बारे में पता चला, जिसके बाद उन्होंने बम निरोधक दस्ते से बम को नष्ट करने की कोशिश की, उसी दौरान बम फट गया और CRPF के दो जवान बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, फ़िलहाल दोनों जवान खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने बताया कि इससे पहले 27 नवंबर को संदिग्ध नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में निर्माण कार्यों में लगे कम से कम 14 वाहनों और मशीनों को आग लगा दी थी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




