Chhattisgarh: दंतेवाड़ा के प्रशिक्षण केंद्र में गिरी बिजली, CRPF के दो जवान शहीद

Summary :

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां दंतेवाड़ा में संचालित नक्सल विरोधी प्रशिक्षण केंद्र पर शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान शहीद हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई है। उस समय जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में स्थित प्रशिक्षण केंद्र में जवानों का प्रशिक्षण सत्र चल रहा था। इलाज के दौरान हुई मौत उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की 111वीं बटालियन के कॉन्स्टेबल महेंद्र कुमार और एस एस आलम आकाशीय बिजली गिरने से गंभी रूप से घायल हो गए। दोनों…

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां दंतेवाड़ा में संचालित नक्सल विरोधी प्रशिक्षण केंद्र पर शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान शहीद हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई है। उस समय जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में स्थित प्रशिक्षण केंद्र में जवानों का प्रशिक्षण सत्र चल रहा था।

इलाज के दौरान हुई मौत

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की 111वीं बटालियन के कॉन्स्टेबल महेंद्र कुमार और एस एस आलम आकाशीय बिजली गिरने से गंभी रूप से घायल हो गए। दोनों को एम्बुलेंस से दंतेवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दोनों मृतक जवानों में से एक महेंद्र कुमार यूपी के प्रयागराज के रहने वाले थे जबकि एस एस आलम झारखंड के साहिबगंज के निवासी थे।

मृतकों के परिवार वालों को किया सूचित

अधिकारी ने बताया कि उनके परिवारों को इस त्रासदी के बारे में सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पड़ोसी बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की इसी तरह की घटना में सीआरपीएफ के दो जवान की मृत्यु हो गयी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर पैदा हो गई।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Rahul Kumar Rawat