पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के रिकॉर्ड का मजाक बनाने वालों की अज्ञानता एवं अयोग्यता पर अर्थशास्त्री हंस रहे हैं।
चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘ऑक्सफ़ोर्ड पॉवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनिशिएटिव (ओपीएचआई) के अध्ययन में पाया गया है कि 2005-2015 के दौरान 27 करोड़ भारतीयों को गरीबी से बाहर निकाला गया था। यह यूपीए -1 और यूपीए -2 के कार्यकाल की अवधि थी, जो भारत की आर्थिक वृद्धि का स्वर्णिम काल था।’’
2015 के बाद से एनडीए सरकार ने क्या किया है? केवल 9 लगातार तिमाहियों के लिए आर्थिक विकास में गिरावट और 2020-21 में आसन्न मंदी का कारण बना।
यूपीए के रिकॉर्ड का मजाक उड़ाने वालों को पता होना चाहिए कि अर्थशास्त्री उनकी अज्ञानता और अयोग्यता पर हंस रहे हैं।— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) July 17, 2020
उन्होंने कहा, ‘‘2015 के बाद से राजग सरकार ने क्या किया है? इसकी वजह से लगातार नौ तिमाहियों के लिए आर्थिक विकास में गिरावट आई और 2020-21 में आसन्न मंदी के कारण भी यही है।’’ चिदंबरम ने दावा किया, ‘‘यूपीए के रिकॉर्ड का मजाक उड़ाने वालों को पता होना चाहिए कि अर्थशास्त्री उनकी अज्ञानता और अयोग्यता पर हंस रहे हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



