चिलचिलाती गर्मी में खुद को रखें हाइड्रेटेड, रोज पिएं ये हेल्दी देसी ड्रिंक्स

Summary :

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। तेज धूप, पसीना और ज्यादा गर्म मौसम के चलते शरीर डीहाइड्रेटेड हो जाता है, जिससे थकान, सिरदर्द और कभी-कभी चक्कर भी आ सकते हैं। ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही पर्याप्त नहीं होता, इसलिए गर्मियों में कुछ हेल्दी और नेचुरल ड्रिंक्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहद जरूरी है। ऐसे में गर्मियों के लिए कुछ परफेक्ट देसी ड्रिंक्स की बात करें तो सबसे पहले आम पन्ना आता है। आम पन्ना कच्चे आम से बनता है और यह पारंपरिक रूप से गर्मियों का सबसे पसंदीदा पेय माना जाता है। यह लू से बचाने के लिए…

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। तेज धूप, पसीना और ज्यादा गर्म मौसम के चलते शरीर डीहाइड्रेटेड हो जाता है, जिससे थकान, सिरदर्द और कभी-कभी चक्कर भी आ सकते हैं। ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही पर्याप्त नहीं होता, इसलिए गर्मियों में कुछ हेल्दी और नेचुरल ड्रिंक्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहद जरूरी है।

ऐसे में गर्मियों के लिए कुछ परफेक्ट देसी ड्रिंक्स की बात करें तो सबसे पहले आम पन्ना आता है। आम पन्ना कच्चे आम से बनता है और यह पारंपरिक रूप से गर्मियों का सबसे पसंदीदा पेय माना जाता है। यह लू से बचाने के लिए बेहतरीन है और प्यास बुझाने के साथ शरीर को तुरंत फ्रेश महसूस कराता है। इसमें थोड़ा-सा काला नमक और पुदीना डालकर और भी स्वादिष्ट और ठंडक देने वाला बनाया जा सकता है।

नारियल पानी भी गर्मियों का सुपर ड्रिंक है। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी तुरंत पूरी हो जाती है, क्योंकि इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह ड्रिंक बेहद फायदेमंद है। यह बॉडी की एनर्जी बढ़ाने और थकान मिटाने में भी मदद करता है।

इसी तरह तरबूज का जूस भी गर्मियों में बेहद हेल्दी ड्रिंक माना जाता है। तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है और यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को ठंडक और ऊर्जा दोनों प्रदान करते हैं।

खट्टे फलों जैसे संतरा, मौसमी और नींबू के जूस भी गर्मियों में बहुत काम आते हैं। ये न केवल शरीर को तरोताजा रखते हैं बल्कि विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से इम्युनिटी भी बढ़ाते हैं। आप चाहें तो इनमें थोड़ी पुदीना, अदरक या काला नमक डालकर स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं।

इसके अलावा छाछ या बटरमिल्क को गर्मियों का बेस्ट होम रेमेडी माना जाता है। यह पेट को ठंडक देता है, पाचन बेहतर करता है और शरीर की आंतरिक गर्मी को कम करने में मदद करता है।

–आईएएनएस

पीआईएम/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.