भारत में बरस रही आग, तो चीन में बारिश से भारी तबाही, सड़कों पर चली नावें; दोनों देशों के मौसम में इतना अंतर क्यों?

Summary :

China Heavy Flood: अप्रैल 2026 के आखिरी दिनों में एशिया के दो देशों में मौसम का अलग-अलग मिज़ाज देखने को मिल रहा है। एक तरफ भारत में भयंकर गर्मी पड़ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी देश चीन का ग्वांग्शी प्रांत का क्विनझाउ (Qinzhou) शहर तेज बारिश की चपेट में है। सड़के,गाड़िया और घर सब पानी में डूब गए। हालात ये हैं कि लोगों को सड़कों पर नाव चलानी पड़ रही है। बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा रहा है। 27 अप्रैल को सिर्फ 8 घंटे में 273 मिलीमीटर बारिश हुई, जिसमें एक घंटे…

China Heavy Flood: अप्रैल 2026 के आखिरी दिनों में एशिया के दो देशों में मौसम का अलग-अलग मिज़ाज देखने को मिल रहा है। एक तरफ भारत में भयंकर गर्मी पड़ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी देश चीन का ग्वांग्शी प्रांत का क्विनझाउ (Qinzhou) शहर तेज बारिश की चपेट में है। सड़के,गाड़िया और घर सब पानी में डूब गए। हालात ये हैं कि लोगों को सड़कों पर नाव चलानी पड़ रही है। बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा रहा है।

27 अप्रैल को सिर्फ 8 घंटे में 273 मिलीमीटर बारिश हुई, जिसमें एक घंटे में ही 160 मिलीमीटर पानी गिरा। यह अप्रैल के रिकॉर्ड तोड़ने वाली बारिश थी। सड़कें बंद हो गईं, स्कूल बंद किए गए और अब बचाव कार्य शुरू किया गया है। ऐसे में सवाल है कि इतने करीब के देशों में भी मौसम का इतना बड़ा अंतर क्यों?

Heatwave Alert in India: भारत में हीट वेव का अलर्ट

भारत के उत्तर, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में इस समय हीट वेव चल रही है। देशभर के आधे से ज्यादा राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है। राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में दिन में तापमान 42 से 47 डिग्री तक पहुंच रहा है। अब सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी गर्म हो रही हैं। मौसम विभाग ने कई इलाकों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इस बार अप्रैल में ही जून-जुलाई जैसी गर्मी पड़नी लगी है।

China Heavy Flood: चीन में भारी बारिश से तबाही

दूसरी तरफ चीन के दक्षिणी प्रांत ग्वांग्शी में 27 अप्रैल को सुबह से भारी बारिश ने तबाही मचा दी। क्विनझाउ शहर में 8 घंटे में 273 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। एक घंटे में 160 मिलीमीटर पानी गिरने से शहर के निचले इलाके जलमग्न हो गए। सड़के नदियों में तब्दील हो गई, गाड़ियां पानी में डूब गई। इस वजह से प्रशासन को स्कूल बंद करने पड़े और स्थानीय प्रशासन ने पानी निकालने और डूबे हुए लोगों को रेस्क्यू करने के लिए बचाव दल भेजे। इसमें किसी की मौत की पुष्टि तो नहीं हुई, लेकिन लोगों की संपत्ति को काफी नुकसान पंहुचा है।

Why China and India Weather is Different: दोनों देशों में अलग-अलग मौसम की वजह क्या है?

China Floods
China Floods (Source: Social Media)

1. भारत में गर्मी बढ़ने का कारण?

भारत में भीषण गर्मी पड़ने के कई कारण हैं। आइए जानते हैं:-

  • हीट डोम बनने से गर्म हवा नीचे फंस जाती है और ऊपर नहीं जा पाती।
  • पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से बारिश और ठंडी हवाएं नहीं आ रही हैं।
  • थार रेगिस्तान की गर्म हवाएं, हिमालय की रुकावट और शहरों में कंक्रीट की वजह से गर्मी और बढ़ रही है।
  • साथ ही, जलवायु परिवर्तन भी लंबे समय से गर्मी को ज्यादा तेज बना रहा है।

2. चीन में भारी बारिश का कारण?

चीन में भारी बारिश का मुख्य कारण तेज गर्मी से हवा में बढ़ी नमी है। गर्म हवा ज्यादा भाप सोख लेती है और जब यह अचानक गिरती है, तो तेज बारिश होती है। दक्षिणी इलाकों जैसे ग्वांग्शी में मॉनसून से पहले ही ज्यादा बारिश हो रही है। इसके साथ ही, भारतीय महासागर के गर्म होने से भी वहां नमी और बारिश बढ़ रही है।

Also Read: दिल्ली में प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत, 4 दिनों तक बारिश और आंधी पलटेगी मौसम का मिजाज, जानें कितना रहेगा तापमान

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।