नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बढ़ती हिंसा और उपजे विरोध को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक आपात बैठक बुलाई है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह बैठक 30 दिसंबर को बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के सभी महासचिवों को बुलाया गया है।
सभी महासचिवों को अपने-अपने प्रभार वाले राज्यों की स्थिति और वहां हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए फीडबैक देने को कहा गया है। बैठक में नागरिकता कानून बनने के बाद, उपजी परिस्थितियों के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं के फीडबैक पर भी विचार होगा।
माना जा रहा है कि बैठक में नागरिकता कानून पर समीक्षा होगी। इस संबंध में जानकारी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को दी जाएगी। बैठक में संगठनात्मक चुनाव पर भी चर्चा होगी। गौरतलब है कि पार्टी ने अब 14 जनवरी के बाद अध्यक्ष का चुनाव कराने का फैसला किया है।


Download Android App
Download iOS App



