लखनऊ और संभल में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन पर बोलीं मायावती-हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

Summary :

मायावती ने कहा, ‘मैं अपनी पार्टी के लोगों से अपील करती हूं कि इस समय देश में व्याप्त एमरजेंसी के दौरान सड़कों पर न उतरें। इसकी जगह विरोध के दूसरे तरीकों को अपनाएं।’

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ और संभल में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन पर बिना किसी का नाम लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि किसी भी विरोध प्रदर्शन या धरने में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। 
बसपा मुखिया मायावती ने शुक्रवार को कहा कि हमने नागरिकता (संशोधन) विधेयक का विरोध किया है और इसका विरोध करते रहेंगे, लेकिन अन्य पार्टियों की तरह हम सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने और हिंसा पर विश्वास नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी पार्टी के लोगों से अपील करती हूं कि इस समय देश में व्याप्त एमरजेंसी के दौरान सड़कों पर न उतरें। इसकी जगह विरोध के दूसरे तरीकों को अपनाएं।’

उन्नाव रेप मामले में आरोपी कुलदीप सेंगर की सजा पर आज आएगा फैसला

ज्ञात हो कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक के विरोध में सरकार काफी सतर्कता बरत रही है। पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू है, जबकि गाजियाबाद, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, बरेली, आजमगढ़ समेत कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।’ 

Desk Team