सीएम धामी ने भराड़ीसैंण विधानसभा कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Summary :

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय गैरसैंण दौरे के दौरान गुरुवार सुबह विधानसभा भराड़ीसैंण में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सीएम ने भराड़ीसैंण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश सीएम ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में सड़क और हवाई संपर्क के माध्यम से इस पूरे क्षेत्र के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सीएम ने स्थानीय लोगों से की मुलाकात सीएम ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर प्रशासन द्वारा…

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय गैरसैंण दौरे के दौरान गुरुवार सुबह विधानसभा भराड़ीसैंण में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

सीएम ने भराड़ीसैंण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

सीएम ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में सड़क और हवाई संपर्क के माध्यम से इस पूरे क्षेत्र के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

सीएम ने स्थानीय लोगों से की मुलाकात

सीएम ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर प्रशासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का फीडबैक और सुझाव भी लिए। इससे पहले, बुधवार को भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य में भू-कानून के क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई।

भू-कानून के प्रारूप पर की चर्चा

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सख्त भू-कानून को लेकर भू-कानून के लिए गठित समिति और अन्य पूर्व अधिकारियों और बुद्धिजीवियों के साथ भू-कानून के प्रारूप पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भू-कानून को लेकर बेहद गंभीर है और जनभावनाओं का अनुसरण कर रही है। सीएम धामी ने कहा कि चर्चा के दौरान कई अच्छे सुझाव आए हैं, जिन्हें भू-कानून में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर भू-कानून को लेकर जनता से भी सुझाव लिए जाएंगे, जिनमें से अच्छे सुझावों को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों की जरूरतों और विकास के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत भू-कानून का मसौदा तैयार किया जा रहा है।

(Input From ANI)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan