Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Tunnel collapse case को लेकर CM धामी का सामने आया बड़ा बयान

Summary :

Tunnel Collapse Case: उत्तराखंड के CM धामी ने लोगों को एक उम्मीद देते हुए कहा है कि, 12 नवंबर से उत्तरकाशी में सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। CMO के मुताबिक मजदूरों को निकालने की तैयारी अंतिम चरण में है और मुख्यमंत्री खुद उत्तरकाशी में मौजूद हैं। इस बीच, उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के प्रयास गुरुवार को 12वें दिन भी जारी रहे, जिसके चलते चिकित्सा उपकरण साइट पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आज ढही सुरंग से मजदूरों को बाहर निकाले जाने…

Tunnel Collapse Case: उत्तराखंड के CM धामी ने लोगों को एक उम्मीद देते हुए कहा है कि, 12 नवंबर से उत्तरकाशी में सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। CMO के मुताबिक मजदूरों को निकालने की तैयारी अंतिम चरण में है और मुख्यमंत्री खुद उत्तरकाशी में मौजूद हैं। इस बीच, उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के प्रयास गुरुवार को 12वें दिन भी जारी रहे, जिसके चलते चिकित्सा उपकरण साइट पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आज ढही सुरंग से मजदूरों को बाहर निकाले जाने की उम्मीद है।

  • CM धामी ने कहा, सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है
  • CMO के मुताबिक मजदूरों को निकालने की तैयारी अंतिम चरण में है और मुख्यमंत्री खुद उत्तरकाशी में मौजूद हैं
  • श्रमिकों को बचाने के प्रयास गुरुवार को 12वें दिन भी जारी रहे

अभियान पहुंचा महत्वपूर्ण चरण में

Tunnel Collapse Case: मजदूर 12 नवंबर से फंसे हुए हैं, जब सिल्कयारा से बरकोट तक निर्माणाधीन सुरंग सिल्कयारा की ओर 60 मीटर की दूरी में मलबा गिरने के कारण अवरुद्ध हो गई थी। पिछले 12 दिनों से उत्तराखंड सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को बचाने का अभियान अपने महत्वपूर्ण चरण में है। आधी रात तक, बचाव दल ने कहा था कि लगभग 10 मीटर मलबे ने उन्हें फंसे हुए श्रमिकों से अलग कर दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News

google-partner