हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। लगातार आ रही आपदाओं की वजह से राज्य को बड़े स्तर पर आर्थिक नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केंद्र सरकार से विशेष पैकेज चाहते हैं और इसके लिए वह मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। मीडिया से बात करते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, गृह मंत्री अमित शाह से साथ हिमाचल प्रदेश में लगातार घटित हो रही प्राकृतिक आपदाओं पर चर्चा हुई। मैंने उन्हें आपदाओं की वजह से बड़े स्तर पर हो रहे आर्थिक नुकसान से अवगत कराया और राज्य के लिए विशेष पैकेज की मांग की।
नई दिल्ली में आज सायं केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी से भेंट की।
प्रदेश में आई भयावह आपदा को लेकर श्री अमित शाह जी से मेरी फ़ोन पर भी चर्चा हुई थी। आज की भेंट में उन्हें प्रदेश में भारी वर्षा और भूस्खलन से हुए लगभग 1,000 करोड़ रुपये के नुक़सान की जानकारी दी।
इस दौरान… pic.twitter.com/LtIZHy6ggr
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) July 15, 2025
हिमाचल में प्राकृतिक आपदा का कहर
उन्होंने कहा कि गृह मंत्री की तरफ से हमें सकारात्मक जवाब मिला है। उन्होंने अपने सचिव को निर्देशित किया है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से हिमाचल पर पड़ रहे प्रभाव और आर्थिक नुकसान का अध्ययन करने के लिए एक टीम हिमाचल भेजे। जल्द ही केंद्रीय टीम राज्य के दौरे पर जाने वाली है। गृह मंत्री ने खुद भी समय मिलते ही राज्य का दौरा करने का वादा किया है। केंद्रीय टीम के अध्ययन का रिपोर्ट आने के बाद ही वह विशेष पैकेज पर कोई घोषणा करेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि गृह मंत्री के अलावा हमने केंद्रीय वित्त मंत्री से भी मुलाकात की है और राज्य के विकास संबंधी विषय उनके सामने रखे हैं।
राज्य के लिए विशेष पैकेज की मांग
हिमाचल प्रदेश में पिछले 15 दिनों में अपेक्षा से अधिक बारिश हुई है। बादल फटने की वजह से प्रदेश में आर्थिक स्तर पर और मानवीय स्तर पर भी बड़ा नुकसान हुआ है। हिमौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक बीते चार साल में प्रदेश में इंटेंस बारिश की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। विशेष रूप से कुल्लू और मंडी जिलों में कम समय में अत्यधिक बारिश हो रही है, जिससे अचानक बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाएं सामने आती हैं।


Download Android App
Download iOS App



