उत्तर प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक पॉलिथिन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। योगी सरकार ने 50 माइक्रॉन से पतली पॉलीथीन के प्रयोग पर 15 जुलाई से रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया। वही, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी को यूपी कैबिनेट पहले ही मंजूरी दे चुकी है. बता दें कि यूपी प्लास्टिक बैन करने वाला देश का 19वां राज्य बन गया है।
गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र की तर्ज पर प्रदेश में भी पॉलीथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश जारी किया था। आज मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया। बैठक में पॉलिथिन के बैन लगाने के साथ-साथ इस नियम का उल्लंघन पर 50 हजार रुपये तक का जुर्मना लगाए जाने की बात हुई थी।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करके लिखा है कि 15 जुलाई से प्लास्टिक के कप, ग्लास और पॉलिथीन का इस्तेमाल किसी भी स्तर पर न हो। इसमें आप सभी की सहभागिता जरूरी होगी।
हमने 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। मैं आह्वान करता हूं कि 15 जुलाई के बाद प्लास्टिक के कप, ग्लास और पॉलिथीन का इस्तेमाल किसी भी स्तर पर न हो। इसमें आप सभी की सहभागिता जरूरी होगी: #UPCM श्री #YogiAdityanath pic.twitter.com/z6JzEmk38C
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 6, 2018
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने जून माह में प्रदेश में सभी प्रकार की प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इतना ही नहीं सरकार ने इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर भारी जुर्माने का प्रावधान भी किया है।


Download Android App
Download iOS App



