राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) ने प्रतिबंधित संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी और दो अन्य को अपनी हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। देश के खिलाफ कथित तौर पर जंग करने और जम्मू – कश्मीर में घृणा फैलाने वाले भाषण देने के संबंध में इन सभी के खिलाफ अप्रैल में एक मामला दर्ज किया गया था।
जम्मू – कश्मीर हाई कोर्ट ने श्रीनगर की जेल में बंद अंद्राबी की जमानत पिछले महीने खारिज कर दी थी। अधिकारियों ने बताया कि उसे और उसकी दो साथियों सोफी फहमीदा और नाहिदा नसरीन को कश्मीर से दिल्ली लाया गया है।
उन्होंने बताया कि हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए इन तीनों को NIA की विशेष अदालत में पेश किया गया। गृह मंत्रालय के निर्देशों पर एनआईए ने इस साल अप्रैल में इन के साथ – साथ इनके संगठन के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। बता दें कि दुख्तरान – ए – मिल्लत गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत एक प्रतिबंधित संगठन है।


Download Android App
Download iOS App




