मुंबई और उससे सटे शहरों के निवासियों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, पब्लिक सेक्टर महानगर गैस लिमिटेड यानी एमजीएल (MGL) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी सीएनजी (CNG) का दाम 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम घटाकर 73.50 रुपए प्रति किलोग्राम कर दिया है।मंगलवार देर शाम जारी बयान में कंपनी ने कहा कि गैस की उत्पादन लागत में कमी के कारण कीमतों में कटौती की गई है। यह कटौती 5 मार्च की मध्यरात्रि से लागू होगी। एमजीएल मुख्य तौर पर देश की आर्थिक राजधानी में सीएनजी की सप्लाई और बिक्री करती है।
सीएनजी के दामों में कटौती
एमजीएल ने मंगलवार देर शाम को एक बयान जारी कर सीएनजी के दामों में कटौती की जानकारी दी। साथ ही बताया कि गैस की प्रोडक्शन लागत में कमी आई है, जिसकी वजह से सीएनजी की कीमत में कटौती की गई है। नई कीमतें 5 मार्च की मध्यरात्रि से ही लागू हो जाएंगी। प्रोडक्शन कॉस्ट में कमी आने की वजह से आने वाले दिनों में देश के अन्य हिस्सों में भी सीएनजी के दाम घटने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस बीच चुनाव की घोषणा भी होना है।


Download Android App
Download iOS App



