एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने यहां आरएसएस के एक कार्यकर्ता की मानहानि शिकायत पर कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी और माकपा नेता सीताराम येचुरी को सम्मन भेजा। इस कार्यकर्ता ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को ‘‘भाजपा-आरएसएस विचारधारा से’’ कथित रूप से जोड़ने पर यह शिकायत दायर की थी।
आरएसएस कार्यकर्ता और वकील धृतिमान जोशी ने 2017 में राहुल गांधी, संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, माकपा तथा इसके महासचिव येचुरी के खिलाफ अदालत में निजी शिकायत दायर की थी।
पुलवामा आतंकवादी हमला : समय आयेगा जब लोगों की आकांक्षा पूरी होगी – राजनाथ
मजिस्ट्रेट पी के देशपांडे ने 18 फरवरी को आदेश दिया कि राहुल गांधी और येचुरी को सम्मन जारी किया जाता है।
हालांकि उन्होंने सोनिया गांधी और माकपा के खिलाफ शिकायत खारिज की और कहा कि व्यक्तियों द्वारा की गई टिप्पणियों के लिए पार्टी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। इस मामले में आगे की सुनवाई 25 मार्च को होगी।


Download Android App
Download iOS App



