पुलवामा आतंकवादी हमले को लेकर देश में व्याप्त आक्रोश के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘समय आयेगा’’ जब लोगों की इच्छा और उम्मीदें ‘‘पूरी’’ होगी।
दिल्ली के वेस्ट टू वंडर पार्क के उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पुलवामा घटना के बाद ‘‘ऐसा मूड अभी भी नहीं है कि कोई भी उत्साह के साथ किसी भी कार्यक्रम में भाग ले सकता है।’’
Modi सरकार की बड़ी करवाई, अब बूँद -बूँद पानी को तरसेगा पाकिस्तान !
सिंह ने कहा, ‘‘लेकिन, मैं बहुत आश्वस्त हूं और मैं आपको आश्वासन देना चाहता हूं कि समय आयेगा जब लोगों की भावनाओं, उनकी इच्छाओं, उनकी उम्मीदों…उन अपेक्षाओं की पूर्ति होगी।’’
केन्द्रीय मंत्री ने हालांकि अपने बयान पर विस्तार से जानकारी नहीं दी। भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव के बीच उनका यह बयान आया है।
गौरतलब है कि गत 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे।


Download Android App
Download iOS App



