केंद्र सरकार ने आम आदमी को महंगाई का एक और झटका दिया है। बजट पेश होने के बाद तेल की कीमतों में जारी बढ़ोतरी के बीच सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर पर 25 रूपये की बढ़ोतरी की है, तो वहीं कॉमर्सियल सिलेंडरों के दाम 6 रूपये घटाए गए हैं।
इंडियन ऑयल के मुताबिक उपभोक्ताओं को 14 किलोग्राम वाले नॉन सब्सिडी घरेलू गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंंगे। दाम बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश के आगरा में 14 किलोग्राम घरेलू गैस रिलेंडर के दाम 732 रूपये हो गया है जबकि पहले इसकी कीमत 707 रूपये थी। वहीं पटना में इसी सिलेंडर के दाम अब 817.50 रूपये हो गया है।
इससे पहले तेल कंपनियों ने 1 फरवरी को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 190 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए थे। जिस दिन कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे, उस दिन घरेलू सिलेंडरों के दाम में कोई छेड़-छाड़ नहीं की गई थी।
दिसंबर में तेल कंपनी ने घरेलू रसोई गैस के दाम दो बार बढ़ाए थे। कंपनी ने पहले 2 दिसंबर को 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी, इसके बाद फिर से 15 दिसंबर को 50 रुपये फिर बढ़ाए गए थे।
अब एलपीजी सिलिंडर को रीफिल या बुकिंग महज एक मिस्ड कॉल देकर किया जा सकता है। तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने अपने एलपीजी ग्राहकों को सिलिंडर भराने के लिए मिस्ड कॉल की सुविधा शुरू कर दी है। अब देश में कहीं से भी एक मिस्ड कॉल कर सिलेंडर रीफिल करा सकते है। गैस रीफिल करने के लिए कस्टमर फोन नंबर 8454 955 555 पर मिस्ड कॉल दे सकते है।


Download Android App
Download iOS App



