सिक्किम सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच रविवार को टकराव हुआ। इस दौरान उनके बीच हल्की झड़प भी हुई। झड़प में दोनों पक्षों के जवानों को मामूली चीटें भी आईं है। हालांकि इस झगड़े को स्थानीय स्तर के हस्तक्षेप के बाद सुलझा लिया गया।
सेना के सूत्रों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी सिक्किम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ जिसमें दोनों पक्षों के सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। सेना के सूत्रों ने बताया कि सीमा विवाद के चलते सैनिकों के बीच ऐसे छोटे-मोटे विवाद अक्सर होते रहते हैं।
दुनियाभर में वैश्विक महामारी का प्रकोप जारी, संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख के पार
स्थानीय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने बातचीत के बाद इस झगड़े को सुलझा लिया। सीमा विवाद के चलते भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच यह टकराव हुआ। बता दें कि जब कभी ऐसा कोई विवाद होता है तो तय प्रोटोकॉल के मुताबिक दोनों सेनाएं इसे सुलझा लेती हैं। गौरतलब है कि लम्बे समय बाद भारतीय पर चीनी सेना के बीच इस तरह के टकराव की जानकारी सामने आई।


Download Android App
Download iOS App



