एयर इंडिया के 5 पायलट रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। ये सभी ड्यूटी से 72 घंटे पहले हुए कोरोना टेस्ट मे पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी पायलट मुंबई से हैं और किसी में भी कोरोना का लक्षण नहीं था। एयर इंडिया के सूत्रों ने बताया की पायलट कुछ दिनों पहले कार्गो विमान से चीन गए थे।
गौरतलब है कि देश में रविवार तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 63000 के करीब पहुंच चुकी है वहीं अब तक इस महामारी से 2100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार रविवार को भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62939 तक पहुंच गई है।
वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया का विमान कुवैत से 163 नागरिकों को लेकर हैदराबाद पहुंचा
वहीं अब तक 2109 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 3277 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 63 हजार के करीब है। इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 127 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 2100 के पार पहुंच गया है।


Download Android App
Download iOS App



