राज्यसभा में हंगामा कांग्रेस, तृणमूल की साजिश – BJP

Summary :

बीजेपी ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर असम में बंगलादेशी घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि इन दलों के सदस्यों ने साजिश

बीजेपी ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर असम में बंगलादेशी घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि इन दलों के सदस्यों ने साजिश के तहत राज्यसभा की कार्यवाही नहीं चलने दी।

पार्टी ने सवाल किया कि असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) बनने से इन दलों को क्या भय है और कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की नेता सोनिया गांधी इस मुद्दे पर अपना रूख स्पष्ट करें।

असम के NRC मसौदे को लेकर कोई दण्डात्मक कार्रवाई नहीं हो : SC

बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि असम में एनआरसी के मुद्दे पर राज्यसभा में हुई चर्चा के दौरान तृणमूल के सदस्यों ने आसन के निकट आकर नारेबाजी की और कांग्रेस के सदस्यों ने भी उनके साथ शोर शराबा किया।

उनका उद्देश्य एक साजिश के तहत सदन में शोर शराबा करना था जिससे कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अपनी बात न रख सकें और और गृह मंत्री राजनाथ सिंह चर्चा का जवाब न दे सकें। उन्होंने कहा कि सभापति एम वेंकैया नायडू ने भी कहा था कि विपक्षी सदस्य साजिश के तहत ऐसा कर रहे हैं।

प्रकाश जावड़ेकर ने विपक्षी सदस्यों के व्यवहार को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कहा कि भाजपा इसकी भर्त्सना करती है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस यह बतायें कि उन्हें क्या भय है वे चर्चा से क्यों भाग रहे हैं क्या वे घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं।

Desk Team