ममता बनर्जी ने की गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात

Summary :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के मुद्दे पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इसके अलावा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के मुद्दे पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी से भी भेंट की।

ममता बनर्जी मंगलवार को राजधानी में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के एक समारोह को संबोधित किया था। वह बुधवार को लगभग बारह बजे संसद में भी आयी और उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं से मिलने और बातचीत करने के बाद संसद के केन्द्रीय कक्ष में कई विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात की।

ममता ने भाजपा पर लगाया आरोप , कहा – टेरेसा की छवि धूमिल करने का किया जा रहा है प्रयास

सूत्रों के अनुसार उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर असम के नागरिक रजिस्टर के प्रारूप से 40 लाख लोगों के नाम काटने पर गहरी चिंता व्यक्त की। इस दौरान राजनाथ सिंह ने उन्हें भरोसा दिया कि किसी वास्तविक नागरिक के साथ अन्याय नहीं होगा और उनका खयाल रखा जायेगा।

ममता बनर्जी ने परामर्श मंडल के सदस्य श्री आडवाणी से भी मुलाकात की। उनकी आज शाम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी से भी मुलाकात प्रस्तावित है। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से भी मिलने वाली हैं।

अगले साल होने वाले लोक सभा चुनाव को देखते हुए मोदी के विरोध में विपक्ष को लामबंद करने की कवायद को देखते हुए ममता बनर्जी की इन नेताओं से मुलाकात को राजनीतिक गलियारों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Desk Team