भुवनेश्वर : ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति (ओपीसीसी) ने भुवनेश्वर और कटक के लोगों से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इजाफे के खिलाफ सोमवार को छह घंटे के लिए निजी वाहनों का इस्तेमाल नहीं करने का आग्रह किया है। एलपीजी के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ पार्टी के महिला मोर्चा के जुलूस निकालने के एक दिन बाद कांग्रेस ने यह आह्वान किया है।
ओपीसीसी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा , ‘‘ हम भुवनेश्वर और कटक के लोगों से केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार द्वारा पेट्रोल , डीजल और एलपीजी के मूल्य में अभूतपूर्व वृद्धि के विरोधस्वरूप चार जून को सुबह छह बजे से दोपहर के 12 बजे तक अपने वाहनों का इस्तेमाल नहीं करने का अनुरोध करते हैं। ’’ सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 2.34 रुपये और गैर – सब्सिडी वाले सिलेंडरों के मूल्य में 48 रुपये की वृद्धि की गयी है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



