सदन में हंगामे के लिए विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बनाया 40 पन्नों का डोजियर : BJP

Summary :

NULL

संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा रोज हंगामे से परेशान भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर पहले से रणनीति बनाने का आरोप लगाया है।

भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि कांग्रेस ने 40 पन्नों का डोजियर में भाजपा सरकार को घेरने और संसद ठप करने को लेकर खास तैयारी की गई थी। जिसके मुताबिक संसद में हंगामा करके कार्यवाही को बार-बार बाधित किया जा रहा है।

आपको बता दे कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने ऐसा कोई डोजियर न ही बनवाया है और न नहीं छपवाया है।

भारतीय जनता पार्टी के मुताबिक विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अपने डोजियर में देश के कई क्षेत्रों में भीड़ द्वारा की गई हिंसा, गोरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी, पाकिस्तान सीमा पर संघर्ष, भारत-चीन में तनातनी समेत 18 मुद्दे शामिल किए गए हैं। वही भारतीय जनता पार्टी का ये भी कहना है कि कांग्रेस ने ये डोजियर अपने बड़े नेताओं और सांसदों को दिया है। जिसके मुताबिक भाजपा सरकार को घेरने और संसद ठप्प करने योजना बनाई है।

वही भारतीय जनता पार्टी ने यह दावा किया है विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने ये पहले ही रणनीति बना रखी है कि वह गोरक्षक और लिंचिंग के मामलों को तूल देकर मानसून सत्र नहीं चलने देना चाहती है। वही विपक्षी पार्टी कांग्रेस इसके जवाब में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी हम पर झूठे आरोप लगा रही है। कांग्रेस ने ऐसा कोई डोजियर नहीं छपवाया है।

आपको बता दे कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कानून मंत्री कपिल सिब्बल परोक्ष रूप डोजियर की बात तो स्वीकार करते है। लेकिन साथ ही भारतीय जनता पार्टी से प्रश्न भी किया हैं कि क्या भारतीय जनता पार्टी यह कहना चाहती है कि हम सदन में कोई मुद्दा ही नहीं उठाए या फिर आंतरिक उपयोग के लिए कोई डोजियर ही नहीं बना सकते है।

Desk Team