‘उन्होंने पीठ में छुरा घोंपा है…’, तमिलनाडु में टूटा कांग्रेस-DMK का गठबंधन! सियासी गलियारों में मची हलचल

Summary :

Congress-DMK Alliance Breaks in Tamil Nadu: तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में सरकार गठन को लेकर नई हलचल शुरू हुई है, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) और उसके नेता विजय को समर्थन देने का फैसला किया है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तमिलनाडु की जनता ने इस बार टीवीके को मजबूत जनादेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य कांग्रेस इकाई और उसके विधायकों ने मिलकर टीवीके को सरकार बनाने में समर्थन देने का…

Congress-DMK Alliance Breaks in Tamil Nadu: तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में सरकार गठन को लेकर नई हलचल शुरू हुई है, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) और उसके नेता विजय को समर्थन देने का फैसला किया है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तमिलनाडु की जनता ने इस बार टीवीके को मजबूत जनादेश दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य कांग्रेस इकाई और उसके विधायकों ने मिलकर टीवीके को सरकार बनाने में समर्थन देने का निर्णय लिया है। इसके बाद सियासी गलियारों में ये अटकलें तेज हो गईं है कि तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK के बीच गठबंधन टूट गया है। वहीं इन अटकलों को लेकर न कांग्रेस न ही DMK की तरफ से कोई भी आधिकारिक नोट और बयान सामने नहीं आया है।

Congress-DMK Alliance Breaks in Tamil Nadu: कांग्रेस ने पीठ में छुरा घोंपा है: DMK

तमिलनाडु की राजनीति में कांग्रेस द्वारा टीवीके (TVK) को समर्थन देने के फैसले पर डीएमके ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने इस कदम को अपने साथ विश्वासघात बताया है। डीएमके के प्रवक्ता हैसरवनन अन्नादुरई ने टीवीके प्रमुख थलापती विजय को 7 मई को होने वाले शपथ ग्रहण के लिए शुभकामनाएं दीं।

हालांकि, उन्होंने कांग्रेस के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कदम अचानक लिया गया है और इसके पीछे दिए गए कारण भरोसेमंद नहीं लगते। अन्नादुरई ने कहा कि कांग्रेस ने अपना रुख बदलते हुए टीवीके का समर्थन किया है, जिसे डीएमके ‘पीठ में छुरा घोंपने’ जैसा मानती है। उनके अनुसार, यह फैसला राजनीतिक रूप से गलत और अविश्वसनीय है।

Congress TVK Alliance: कांग्रेस ने शर्तों के साथ दिया TVK को समर्थन

Congress TVK Alliance
Congress TVK Alliance (Source: Social Media)

हालांकि कांग्रेस ने अपना समर्थन बिना शर्त नहीं दिया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यह समर्थन तभी तक रहेगा, जब तक टीवीके किसी भी सांप्रदायिक विचारधारा वाली पार्टी को अपने गठबंधन में शामिल नहीं करेगी। कांग्रेस का कहना है कि गठबंधन केवल उन्हीं दलों के साथ होना चाहिए जो संविधान और उसके मूल्यों में विश्वास रखते हों। यह बयान साफ संकेत देता है कि पार्टी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करना चाहती।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि यह गठबंधन केवल सत्ता हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगा। इस दिशा में पेरियार और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को आधार माना जाएगा। इन नेताओं के सिद्धांतों को अपनाकर सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए काम करने का प्रयास करेगी।

Tamilnadu Elections 2026: आगे भी जारी रह सकता है गठबंधन

कांग्रेस ने यह भी संकेत दिया है कि यह सहयोग केवल वर्तमान सरकार गठन तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले लोकसभा, राज्यसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में भी यह गठबंधन जारी रह सकता है। इससे साफ है कि दोनों दल लंबे समय तक साथ काम करने की योजना बना रहे हैं। तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं, जिनमें टीवीके को 108 सीटें मिली हैं। यह संख्या बहुमत से थोड़ी कम है, इसलिए सरकार बनाने के लिए उसे सहयोगियों की जरूरत है।

कांग्रेस और अन्य छोटे दलों के समर्थन से टीवीके अब सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस बीच, तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जानकारी दी है कि वह विजय से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में सरकार गठन के दावे और आगे की प्रक्रिया पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें: सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने पर बोले सुचि सेमीकॉन के चेयरमैन, देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देंगे

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।