कांग्रेस नेता ने प्रणब मुखर्जी को लिखा खत, RSS को बताएं कि उसकी विचारधारा में गड़बड़ी क्या है

Summary :

NULL

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बतौर मुख्य अतिथि बनाए जाने के फैसले से कांग्रेस ने भले ही अपने को अलग कर लिया हो, लेकिन पार्टी के एक धड़े में इसे लेकर स्वीकृति देखी जा सकती है। पूर्व की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि पार्टी के कई नेताओं को इसकी उम्मीद है कि प्रणब मुखर्जी इस कार्यक्रम में अपने भाषण से संघ वालों को कुछ नसीहत दे जाएंगे।

इस बीच, पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने बुधवार को कहा, ‘वह (प्रणब मुखर्जी) आरएसएस का निमंत्रण स्वीकार कर चुके हैं. ऐसे में इसकी चर्चा करनी ही बेकार है कि उन्हें उस कार्यक्रम में जाना चाहिए या नहीं। यदि मुझे निमंत्रण मिलता तो मैं उसे अस्वीकार कर देता। मगर अब जब वह निमंत्रण स्वीकार कर चुके हैं तो उन्हें वहां जाना चाहिए और बताना चाहिए कि उनकी (संघ) विचारधारा में क्या गड़बड़ी है।

पार्टी के एक और प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘महज निमंत्रण स्वीकार कर लिए जाने से किसी के बारे में राय बना लेनी सही बात नहीं है। किसी को सुनने से पहले उसके बारे में कोई धारणा नहीं बनानी चाहिए। मैं खुद भी पांचजन्य और ऑर्गनाइजर के लिए लिख चुका हूं जिसे पार्टी ने स्वीकारा। यह बात भी सही है कि हर पार्टी में लोगों पर निशाना साधने वाले कुछ लोग होते हैं।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।

Desk Team