कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
दोनों नेताओं ने पिछले कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से खुद को पृथक कर लेने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील भी की है।
पटेल ने ट्वीट किया, ‘‘जांच में मेरे कोविड 19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मैं हाल में अपने संपर्क में आए लोगों से आग्रह करता हूं कि वे खुद को पृथक कर लें ।’’
कांग्रेस के झारखंड प्रभारी सिंह ने कहा, ‘‘हाल ही में झारखंड से लौटने के बाद मैं कोरोना से संक्रमित पाया गया हूं। हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों से आग्रह है कि वे सभी जरूरी चिकित्सकीय कदम उठाएं।’’


Download Android App
Download iOS App



