PM मोदी ने कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी से बात की और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी से बात की और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। 
सोलंकी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। लगभग 100 दिनों के संघर्ष के बाद वह कोरोना को पराजित करने में सफल रहे। वह गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के बेटे हैं। 
मोदी ने ट्वीट कर उनकी अच्छी सेहत की कामना करते हुए कहा, ‘‘भरत सोलंकी जी से बात की और उनका कुशल क्षेम पूछा। कोविड-19 के खिलाफ 100 दिनों की लंबी लड़ाई के दौरान उन्होंने असाधारण साहस का परियच दिया है। आने वाले दिनों में उनकी अच्छी सेहत की मैं कामना करता हूं।’’ 

Shera Rajput