रायपुर:मिशन 90 वाले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी.एल. पुनिया के बयान पर भाजपा प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हुए कहा कि पूनिया मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं और जब तक जागेंगे तब तक बहुत देर हो जाएगी। गुटबाजी में बंटी कांग्रेस पार्टी मिशन 90 भूल कर मिशन 19 ही पूरा पूरा कर ले तो बहुत होगा। उन्होंने कहा कि कुरूद में कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी चरम पर थी भखारा में कांग्रेसी कार्यकर्ता श्री पूनिया के स्वागत में खड़े रह गए और उनका काफिला बिना रुके धूल का गुबार उड़ता निकल गया।
यही नहीं कुरुद के पूर्व कांग्रेस विधायक लेखराम साहू सम्मेलन में मान मनव्वौल के बाद पहुंचे वहीं कांग्रेस के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नदारद रहे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पी.एल. पुनिया के कहे अनुसार नकली आदिवासी को छत्तीसगढ़ प्रदेश में लादने के लिए क्या राष्ट्रीय कांग्रेस छत्तीसगढ़ की जनता से मांफी मांगेगी? उन्होंने कहा कि अजीत जोगी के कांग्रेसी शासन ने इतनी नकारात्मक राजनीति की यह एक मिशाल बन गया कि शासन ऐसा नहीं होना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ग्राम पंचायतों को अधिक अधिकार दिए हैं लेकिन पी.एल. पूनिया गलत बयानी कर अपनी पार्टी के लिए राजनीतिक जमींन तैयार करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी कहते थे दिल्ली से एक रुपया भेजो तो केवल 15 पैसे नीचे पहुंचता है और नरेन्द्र मोदी सरकार ने कांग्रेसियों के उसी 85 प्रतिशत भ्रष्टाचार को बंद कर लीकेज प्रूफ सरकार देकर जनता में विश्वास जगाया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अजीत जोगी व मनमोहन सरकार देकर देश प्रदेश लूटने का काम किया वहीं भाजपा ने अटल, मोदी व रमन सरकार देकर देश व प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों में ले जाने का काम कर जनता का मान सम्मान बढ़ाया।


Download Android App
Download iOS App



