Karnatka: कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने शनिवार को बताया कि राहुल गांधी ने राज्य नेतृत्व को प्रदेश में लोकसभा चुनाव में हुई हार की समीक्षा करने का आदेश दिया है।
Highlights:
- कांग्रेस कर्नाटक करेगी समीक्षा बैठक
- राहुल गाँधी के निर्देश पर प्रदेश इकाई करेगी बैठक
- 28 में से महज 9 सीट जीत पाई है कांग्रेस
जी. परमेश्वर ने मीडियाकर्मियों से कहा, चर्चा होनी चाहिए। राहुल गांधी ने हमें सभी जिलों में चुनाव में मिली हार की समीक्षा करने का आदेश दिया है। हम उनके आदेश का पालन करेंगे। इस बात पर चर्चा होनी चाहिए कि हम कई निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव क्यों हार गए। परमेश्वर तुमकुरु के जिला प्रभारी मंत्री हैं। यहां से भाजपा उम्मीदवार वी सोमन्ना ने 1.75 लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीता था।
विपक्ष के नेता पर फैसला करेगी इंडिया गठबंधन
परमेश्वर ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे देश में पदयात्रा की और लोगों के मुद्दों को उठाया है। राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनना चाहिए। हमारी इच्छा है कि वह विपक्ष के नेता बनें। हालांकि, इस मुद्दे पर फैसला इंडिया गठबंधन को करना है। देखते हैं कि गुट क्या फैसला लेता है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री शरण प्रकाश पाटिल का नाम मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले से जुड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कई मामले सामने आए हैं।
उन्होंने कहा कि आरोपी तरह-तरह के बयान देंगे और उन टिप्पणियों में नाम भी सामने आएंगे। विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच करेगा।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



