कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कलबुर्गी में डाला वोट

Summary :

Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कलबुर्गी जिले के ब्रम्हपुरा इलाके में कन्नड़ उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। Highlights: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में डाला वोट कलबुर्गी से कांग्रेस विधायक व परिवार समेत डाला वोट कलबुर्गी से कांग्रेस के राधाकृष्ण डोड्डामणि हैं उम्मीदवार   मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी पत्नी राधाबाई खड़गे के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला। इस दौरान कलबुरगी दक्षिण से कांग्रेस विधायक अल्लामप्रभु पाटिल और अन्य लोग उनके साथ थे। डोड्डामणि ने कहा- जैसे जैसे दिन चढ़ेगा, लोग बाहर आएंगे इस बीच मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक…

Mallika Arjun Khadge

Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कलबुर्गी जिले के ब्रम्हपुरा इलाके में कन्नड़ उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

Highlights:

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में डाला वोट
  • कलबुर्गी से कांग्रेस विधायक व परिवार समेत डाला वोट
  • कलबुर्गी से कांग्रेस के राधाकृष्ण डोड्डामणि हैं उम्मीदवार

 

मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी पत्नी राधाबाई खड़गे के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला। इस दौरान कलबुरगी दक्षिण से कांग्रेस विधायक अल्लामप्रभु पाटिल और अन्य लोग उनके साथ थे।

डोड्डामणि ने कहा- जैसे जैसे दिन चढ़ेगा, लोग बाहर आएंगे

इस बीच मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे और उनके दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि एक साथ आए और कलबुर्गी जिले के चित्तपुर शहर के पास एक गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। कांग्रेस उम्मीदवार राधाकृष्ण डोड्डामणि ने कहा, जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा लोग बाहर आएंगे और अपना वोट डालेंगे। युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। मैं 100 फीसदी चुनाव जीतूंगा।

खड़गे ने कहा-‘मैं नास्तिक हूँ’

मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा, ”मैं नास्तिक हूं, मंदिरों में नहीं जाऊंगा। लेकिन, राधाकृष्ण डोड्डामणि ने जाकर विशेष प्रार्थना की है। हमारा मानना ​​था कि आम लोग भगवान का रूप होते हैं। चाहे कुछ भी हो, कांग्रेस चुनाव जीतने जा रही है। भाजपा पिछले एक हफ्ते से तमाम आरोप लगा रही है और उनके सुर बदल गए हैं। आपने भाजपा का रुख देखा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Desk News