लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस ने नई सूची जारी कर दी है। कांग्रेस मथुरा लोकसभा क्षेत्र से मुकेश धनगर को उम्मीदवार बनाया है, जबकि सीतापुर से नकुल दुबे का टिकट काट कर राकेश राठौर पर दांव लगाया गया है। रायबरेली और अमेठी को लेकर संशय बरकरार है। कांग्रेस ने सीतापुर से प्रत्याशी बदल दिया है। पहले इस सीट पर कांग्रेस ने नकुल दुबे को प्रत्याशी बनाया था।
बता दे कि कांग्रेस को गठबंधन के तहत 17 सीटें मिली हैं, जिसमें 14 की घोषणा हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App




