कांग्रेस के 77 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

Summary :

NULL

गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 77 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं। इसमें शक्ति सिंह गोहिल की सीट बदल दी गई है। कच्छ के मांडवी से वह इस बार चुनाव लड़ेंगे।

 

इससे पहले भी एक लिस्ट जारी की गई थी। जिसे बाद में कांग्रेस ने फर्जी लिस्ट करार दिया था। फर्जी लिस्ट को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया है। कांग्रेस गुजरात प्रदेश कमेटी के प्रवक्ता का कहना है कि बीजेपी फर्जी के लिए जनता को जवाब दे कि आखिर क्यों उसने यह नौटंकी की। इसके लिए बीजपी को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस ने अपनी लिस्ट में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का भी ख्याल रखा है। पार्टी ने पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के संयोजक ललित वसोया को धोराजी सीट से उम्मीदवार बनाया है।

वहीं मनोज पनारा को दरकिनार किया गया है। मनोज को मोरबी से टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन कांग्रेस ने इस सीट से अपने पार्टी नेता बृजेश को टिकट दिया है। कांग्रेस ने अपनी लिस्ट में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का भी ख्याल रखा है। पार्टी ने पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के संयोजक ललित वसोया को धोराजी सीट से उम्मीदवार बनाया है।

Desk Team