नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने ओस और सर्दी वाले मौसम के कारण भारत और श्रीलंका के बीच अगले महीने धर्मशाला और मोहाली में होने वाले पहले और दूसरे वनडे को पूर्व निर्धारित समय से दो घंटे पहले शुरू करने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने आज इन दोनों मैचों के लिये जो नयी समय सारिणी जारी की है उसके अनुसार दोनों मैच दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट के बजाय सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। बीसीसीआई सचिव अमिताभ चौधरी ने बयान में कहा, बीसीसीआई ने दोनों मेजबान संघों हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ और पंजाब क्रिकेट संघ से मशविरा करने के बाद श्रीलंका के खिलाफ आगामी एकदिवसीय श्रृंखला के धर्मशाला (दस दिसंबर) और मोहाली (13 दिसंबर) के समय में बदलाव किया है। इसमें कहा गया है, पहले दो वनडे अब 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। यह फैसला उथर भारत में खराब मौसम को लेकर मेजबान संघों की सिफारिश को ध्यान में रखकर किया गया। बयान में कहा गया है कि विशाखापट्टनम में होने वाला तीसरे वनडे पूर्व निर्धारित समय के अनुसार होगा।
दो घंटे पहले शुरू होंगे पहले दोनों वनडे
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



