कोहिमा : अकेले अपने दम पर नागालैंड चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने आज कहा कि वह राज्य में सरकार गठन के लिए चुनाव के बाद किसी धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दल के साथ गठबंधन के विरुद्ध नहीं है। कांग्रेस ने नागालैंड विधानसभा की 60 सीटें में से 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारा है। राज्य में 27 फरवरी को चुनाव है जिसका परिणाम तीन मार्च को त्रिपुरा और मेघालय के साथ आएगा।
नगालैंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केवेखापे थेरी ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘पार्टी अपने बलबूते आगामी चुनाव लड़ रही है लेकिन हम सरकार बनाने के लिए धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ चुनाव बाद गठबंधन करने को इच्छुक हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में भाजपा को छोड़कर हम किसी भी दल के साथ चुनाव पश्चात गठबंधन करने के लिए तैयार हैं।’’ कांग्रेस नागालैंड में पांच बार सत्ता में रह चुकी है लेकिन वह 2003से विपक्ष में है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



