कांग्रेस ने आज 2 जी को एक साजिश करार देते हुए कहा है कि संप्रग सरकार को बदनाम करने के लिए क्रमवार ढंग से झूठे अरोपों का प्रचार किया गया। इसके साथ ही पार्टी ने मामले में भाजपा से माफी की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने देश के पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ( कैग ) विनोद राय पर हमला करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान कैग की अन्य सभी रिपोर्ट कपोल कल्पना हैं और इन्हें विशेष रूप से माहौल को खराब करने के लिए तैयार किया गया था।
तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ऐसी रिपोटो’ की एक श्रृंखला है जो 2010 से 2013 के बीच सार्वजनिक की गइ’। बाद में जैसे ही सरकार बदली, ऐसी रिपोर्ट बनाने वालों को मौजूदा राजग सरकार के कार्यकाल के दौरान उच्च पदों पर आसीन कर पुरस्कृत किया गया। कांग्रेस नेता ने कहा, यह स्पष्ट हो गया है कि इसमें साजिश थी। तत्कालीन संप्रग सरकार की छवि को खराब करने के लिए इसमें असत्य की वास्तुकला का प्रदर्शन किया गया और क्रमवार तरीके से झूठ का प्रचार किया गया। पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा, द्रमुक सांसद कनीमोई और अन्य सभी अरोपी 2जी मामले में हाल ही में बरी किये गए हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



