विजेंदर सिंह ने आज रात यहां अफ्रीकी चैम्पियन अर्नस्ट अमुजु के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन करते हुए अपना डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल और एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट खिताब का बचाव किया। इस तरह उन्हें अभी तक पेशेवर सर्किट में हार का मुंह नहीं देखना पड़ है। इस जीत से विजेंदर ने पेशेवर सर्किट में लगाता 10 जीत दर्ज की।
बत्तीस वर्ष के ओलंपिक कांस्य पदकधारी मुक्केबाज का अभी तक पेशेवर करियर में सफर शानदार रहा है, उन्होंने सभी नौ फाइट जीतीं। आज की रात भी कुछ अलग नहीं रही और खचाखच भरे सवाई मानसिंह स्टेडियम में वह रम्बल राजस्थान के बादशाह रहे। पहले दौर में दोनों ने सतर्क शुरूआत की, कुछ मुक्कों को छोड़कर दोनों ने एक दूसरे की शैली को पढ़ने की कोशिश की।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



