साल 2017 खत्म होने वाला है और ये साल जल्द ही एक याद बनकर हमारे जेहन में रह जायेगा। हम इसे कुछ अच्छी और कुछ खराब बातों के लिए याद रहेंगे। आज हम बात कर रहे है लोकप्रियता के मामले में ये साल सेलिब्रिटीज के लिए कैसा रहा। कौन बना इस साल गूगल लिस्ट में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला स्टार तो आईये नजर डालते है टॉप 6 सेलिब्रिटीज जिनकी खोज हुई सबसे ज्यादा साल 2017 में…..
6. सुनील ग्रोवर: द कपिल शर्मा शो के डॉक्टर मशहूर गुलाटी को तो आप जानते ही हैं। पहले गुत्थी और फिर गुलाटी, दोनों ही किरदारों ने इन्होंने लोगों को जमकर हंसाया। हालांकि बाद में कपिल के शो से खुद को अलग कर लिया।
5. दिशा पटानी: फिल्म एक्ट्रेस दिशा पटानी अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहीं। साथ ही इनकी टाइगर श्रॉफ के साथ आने वाली फिल्म बाघी २ की वजह से भी इनका लोकप्रियता ग्राफ तेज़ी से ऊपर गया है।
4. विद्या वॉक्स: विद्या वॉक्स भारतीय मूल की सिंगर हैं जो अपने गाने यूट्यूब के जरिये सामने लाती हैं। इनके रीमिक्स गाने खूब पसंद किए गए जिस वजह से ये इस साल गूगल लिस्ट में चौथे स्थान पर है।
3. सपना चौधरी: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव को लेकर को सुर्खियों में रही ही, साथ ही बिग बॉस का हिस्सा बनकर और ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। बिग बॉस से निकलने के बाद भी इनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है और जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली है।
2. अर्शी खान: अर्शी खान मूल रूप से अफगानिस्तान से हैं। इस बार बिग बॉस का हिस्सा बनकर चर्चा में रहीं। बिग बॉस के घर में विवादों के कारण अर्शी खान ने खूब सुर्खियाँ बटोरी है।
1. सनी लियोनी: पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोनी की लोकप्रियता दिनों दिन जैसे बढ़ती जा रही है। इस साल वह टॉप 10 एंटरटेनर्स की लिस्ट में नंबर एक पर रहीं। आप अंदाजा लगा सकते है की उनकी लोकप्रियता को देखते हुए ही सनी को इंटरनेशनल शो मैन वेर्सेज वाइल्ड में एंकरिंग का मौका भी मिला है।


Download Android App
Download iOS App



