चेन्नई : आरके नगर उपचुनाव की मतगणना शुरू, जयललिता की मृत्यु के बाद खाली हुई थी सीट

Summary :

NULL

तमिलनाडु में आरके नगर सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हो गई। इसके नतीजे से तमिलनाडु के राजनीतिक समीकरणों में बदलाव आ सकता है। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन से यह सीट रिक्त हुई है।

क्वीन मैरी कॉलेज में आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई और यह प्रक्रिया 19 राउंड में पूरा होने की संभावना है। केंद्र और राज्य सरकार के कम से कम 200 अधिकारियों को यहां इस काम के लिए तैनात किया गया है।

मतगणना के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और राज्य एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवान बहुस्तरीय सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं। इस चुनाव के नतीजे सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक, विपक्षी नेता टीटीवी दिनाकरण और मुख्य विपक्ष द्रमुक सभी के लिए महत्वपूर्ण हैं। बता दें कि इस सीट पर रिकॉर्ड 77. 68 प्रतिशत मतदान हुआ था।

पहले चरण की समाप्ति के रुझान

आरके नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के पहले चरण की समाप्ति में निर्दलीय प्रत्याशी टी टी वी दिनाकरण ने अन्नाद्रमुक और द्रमुक के अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली है। अन्नाद्रमुक से अलग हुए नेता दिनाकरण को जहां 5,339 वोट हासिल हुए हैं वहीं, अन्नाद्रमुक के ई मधुसुदनन को 2,738 मत मिले हैं। द्रमुक के एन मुरुथुगनेश को 1,181 वोट मिले हैं।

अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team