महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अब कांग्रेस को ‘महादेव’ से भी नफरत होने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी जो जानकारी दी, वह बिल्कुल साफ और तथ्यात्मक थी। उससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी देशवासियों के सामने देश की विदेश नीति और सुरक्षा रणनीति का पूरा सच रखा।
सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस सच्चाई को स्वीकारने के बजाए उसे छिपाने की कोशिश कर रही है। अब तो कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बेनकाब हो गई है। दुख की बात यह है कि कांग्रेस नेता वही भाषा बोल रहे हैं, जो पाकिस्तान के नेता इस्तेमाल करते हैं। फडणवीस ने कांग्रेस पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अब इस हद तक गिर गई है कि उसे ‘महादेव’ से भी परेशानी होने लगी है।
कांग्रेस पर पीएम की तीखी प्रतिक्रिया
बता दें कि एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में कहा था कि एक तरफ भारत ‘आत्मनिर्भरता’ की ओर तेजी से बढ़ रहा है और दूसरी तरफ कांग्रेस अब भी मुद्दों के लिए पाकिस्तान पर निर्भर होती जा रही है। दुर्भाग्य से कांग्रेस को मुद्दे भी पाकिस्तान से ‘इम्पोर्ट’ करने पड़ रहे हैं। कांग्रेस का भरोसा पाकिस्तान के रिमोट कंट्रोल से बनता है और बदलता भी है। कांग्रेस अपने नए सदस्य से कहलवाती है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तमाशा था।


Download Android App
Download iOS App



