TVK को मिलेगा “हाथ” का साथ! तमिलनाडु में बनेगी नई सरकार, कांग्रेस के साथ गठबंधन की चर्चा तेज

Summary :

Congress Support To TVK in Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलपति विजय की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीट हासिल कर ली लेकिन  बहुमत से 10 सीट दूर रह गई है। अब TVK को सरकार बनाने के लिए दूसरी पार्टी के साथ गठबंधन करना होगा जिसमें माना जा रहा है कि TVK को हाथ का साथ मिल सकता है और गठबंधन करके बहुमत का आंकड़ा पार किया जा सकता है साथ ही तमिलनाडु में नई सरकार बन सकती है। Congress Support To TVK in Tamil Nadu: TVK को मिलेगा “हाथ” का साथ तमिलनाडु कांग्रेस ने सर्वसम्मति से…

Congress Support To TVK in Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलपति विजय की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीट हासिल कर ली लेकिन  बहुमत से 10 सीट दूर रह गई है। अब TVK को सरकार बनाने के लिए दूसरी पार्टी के साथ गठबंधन करना होगा जिसमें माना जा रहा है कि TVK को हाथ का साथ मिल सकता है और गठबंधन करके बहुमत का आंकड़ा पार किया जा सकता है साथ ही तमिलनाडु में नई सरकार बन सकती है।

Congress Support To TVK in Tamil Nadu: TVK को मिलेगा “हाथ” का साथ

Congress Support To TVK in Tamil Nadu
Congress Support To TVK in Tamil Nadu (Source: Social Media)

तमिलनाडु कांग्रेस ने सर्वसम्मति से राज्य में सरकार बनाने के लिए तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) का समर्थन करने का फैसला किया है। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगई ने देर रात पार्टी के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ एक वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) को समर्थन देने की संभावना पर चर्चा की गई, जिसने विधानसभा चुनावों में 108 सीटें जीती हैं।

टीवीके के साथ गठबंधन पर चर्चा

तमिलनाडु कांग्रेस के अनुसार, देर रात तक चले बैठक में तमिलनाडु की उभरती राजनीतिक स्थिति और टीवीके के साथ गठबंधन के रणनीतिक पहुलओं पर विस्तार से चर्चा की गई है। इस बीच, दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि विजय ने तमिलनाडु में कांग्रेस का समर्थन मांगा है। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी को अंतिम निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

Tamil Nadu Assembly Election 2026: TVK की ऐतिहासिक जीत

इससे पहले, 4 मई को, तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें मिलीं, जो बहुमत से 10 सीटें कम थीं। यह डीएमके और एडीडीएमके दोनों खेमों की छोटी पार्टियों से समर्थन मांग रही है। कांग्रेस के पास पांच सीटें हैं, जबकि पीएमके के पास चार सीटें हैं और सीपीआई, सीपीआई (एम) और वीसीके के पास दो-दो सीटें हैं। ये पार्टियां विजय के नेतृत्व वाली पार्टी को समर्थन दे सकती हैं।

Tamil Nadu Assembly Election 2026: कांग्रेस का समर्थन केंद्र में भी एक निर्णायक बदलाव

Tamil Nadu Assembly Election 2026
Tamil Nadu Assembly Election 2026 (Source: Social Media)

कांग्रेस द्वारा टीवीके को समर्थन देना न केवल तमिलनाडु में बल्कि केंद्र में भी एक निर्णायक बदलाव हो सकता है। जहां कांग्रेस एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली पार्टी DMK के साथ इंडिया ब्लॉक में गठबंधन करती है। विपक्षी दलों को 2029 के आम चुनावों से पहले पार्टियों के बीच संबंधों और अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना होगा।

ALSO READ: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी हिंसा जारी, भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता की मौत, कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।