कांग्रेस ने ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए रोशन बेग को किया सस्पेंड

Summary :

कांग्रेस ने मंगलवार को ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के लिए बागी विधायक आर रोशन बेग को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

बेंगलुरू : कांग्रेस ने मंगलवार को ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के लिए बागी विधायक आर रोशन बेग को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर विधायक आर रोशन बेग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए केपीसीसी द्वारा भेजे गये प्रस्ताव को मंजूरी दी।’’ 
इसमें कहा गया, ‘‘उन्हें इस मामले में हुई जांच के आधार पर तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।’’ 
लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर कांग्रेसी नेताओं पर निशाना साधते हुए शिवाजीनगर से विधायक बेग ने हाल में ‘‘फ्लॉप शो’’ के लिए सिद्धरमैया के ‘‘अहंकार’’ और केपीसीसी अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव की ‘‘अपरिपक्वता’’ को जिम्मेदार ठहराया था। 

Shera Rajput